प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल जीएसटी परिषद द्वारा अनुमोदित जीएसटी सुधारों के नए दौर का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गिरफ्तारी प्रावधानों को हटाने, अपराध की श्रेणी से बाहर करने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने संबंधी परिषद की सिफारिशों का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। श्री मोदी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य त्वरित निर्णय, अनुपालन लागत में कमी, स्वचालित धनवापसी और विश्वास आधारित प्रशासन है।
उन्होंने कहा कि ये सुधार जीएसटी को अधिक कुशल, पारदर्शी और नागरिक-हितैषी बनाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों के अनुरूप किए गए हैं।