वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बैंकॉक में ब्रिटेन के वित्त मंत्री जॉन हीली से मुलाकात की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बैंकॉक में ब्रिटेन के वित्त मंत्री जॉन हीली से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने चौथे भारत-ब्रिटेन वित्तीय बाजार संवाद, फिनटेक बैठकों और संबंधितआई.यू.के.एफ.पी. बैठकों के सफल समापन पर चर्चा की।
बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने साझा प्राथमिकताओं, रचनात्मक और समावेशी जी-20 प्रक्रिया की दिशा में ब्रिटेन के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। श्रीमती सीतारामन ने बताया कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों, हरित प्रौद्योगिकी और शहरी-क्षेत्र साझेदारी में प्रस्तावित सहयोग के साथ 14वें आर्थिक और वित्तीय संवाद- ई.एफ.डी. के लिए उत्सुक है। दोनों पक्षों ने इस वर्ष दिसंबर में ईएफडी के आयोजन की पुष्टि की।