नवरात्रि के महापर्व पर मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा तट पर बसे इस सिद्धपीठ में आदि शक्ति महालक्ष्मी के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धाम में आने वाले हर भक्त का मुख्य उद्देश्य यहां की प्रसिद्ध त्रिकोण परिक्रमा को पूरा करना है।
यह दिव्य त्रिकोण विंध्य पर्वत पर स्थित मां विंध्यवासिनी, काली खोह की मां काली और अष्टभुजा पहाड़ी की मां अष्टभुजी से मिलकर बनता है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान इस त्रिकोण परिक्रमा को पूरा करने से तंत्र-मंत्र की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।