इटली की नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल ग्यूसेप बेरुट्टी बरगोट्टो भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

बैठक के दौरान भारत और इटली के बीच नौसैनिक अभ्यास, समुद्री सुरक्षा, परिचालन सहयोग और प्रशिक्षण के क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।