पीएम मोदी आज उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में उभरती प्रौद्योगिकियों तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में भारत की प्राथमिकताओं पर प्रमुख वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, शिक्षाविद, नीति निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, स्टार्टअप्स और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ विचार-विमर्श में भाग लेंगे।