प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का लिखा गया एक लेख साझा किया है।

इस लेख में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' (ईएमआरएस) के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा करने में भूमिका के बारे में बताया गया है। इसमें ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाएं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी प्रमुख पहलों के साथ-साथ उन विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है, जो अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट किया:

“एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर, माननीय उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन ने ईएमआरएस के विकास और जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास प्रदान करने में इसकी भूमिका के बारे में लिखा है।

उन्होंने ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाएं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी पहलों के साथ-साथ उन छात्रों की उपलब्धियों का जिक्र किया है, जो अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में जा रहे हैं।

इसे अवश्य पढ़ें!”