प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री मोदी ने कहा कि उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा:
"भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर संसद परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण भाव हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।"
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर संसद परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण भाव हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। https://t.co/s6RIDVes9s
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2026