नवंबर 17, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की मनीला में द्विपक्षीय बैठक हुई।

दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और समुद्री सहयोग, अंतरिक्ष, रेलवे विकास, फिनटेक सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और भारत-आसियान संबंधों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।