नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन दो दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वे विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर और सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री कल अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक करेंगे। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और नीदरलैंड अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने तथा राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। नीदरलैंड के विदेश मंत्री बेरेंडसन की इस यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा करने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के नए अवसर तलाशने में मदद मिलेगी।