सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट WAVES 2027 के तहत क्रिएट इन इंडिया चैलेंज CIC सीजन 2 के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र से जुड़े उद्योग संगठनों, संस्थानों से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
सीआईसी सीजन 2 का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रशिक्षण, मेंटरशिप और अपस्किलिंग के अवसर उपलब्ध कराना तथा एआई, एवीजीसी-एक्सआर, डिजिटल मीडिया, फिल्म, ब्रॉडकास्टिंग और अन्य उभरते क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना है। वहीं मंत्रालय एक-एक परियोजना को एक करोड़ रुपये तक का वन-टाइम ग्रांट भी प्रदान कर सकता है। विजेताओं को WAVES 2027 के दौरान क्रिएटोस्फेयर में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।