पर्यटन मंत्रालय ने जारी किया ऑडियो ओडिगोज एप

Update: 2019-10-04 16:12 GMT


अर्चना त्रिपाठी: बचपनएक्सप्रेस - दिल्ली में पर्यटन मंत्रालय के सचिव श्री योगेंद्र त्रिपाठी ने आज पर्यटकों की सुविधा  के लिए एक ऑडियो गाइड ऐप ऑडियो ओडिगोज की शुरुआत की । इस ऐप की शुरुआत पर्यटन पर्व 2019 के दूसरे दिन की गई। गौरतलब है कि दिल्ली में 2 से 6 अक्टूबर तक पर्यटन पर्व मनाया जा रहा है । यह पर्व 'एक विरासत को अपनाओ अपनी धरोहर अपनी पहचान' योजना के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय मना रहा है। इस पर्व के दूसरे दिन ही ऑडियो आडिगाज ऐप की शुरुआत की गई। इस ऐप में भारत के 12 पर्यटक स्थलों पर ऑडियो गाइड सुविधा प्रदान की गई है। इन स्थलों में  राजस्थान का आमेर का किला, दिल्ली का चांदनी चौक, लाल किला, पुराना किला, हुमायूं का मकबरा, उत्तर प्रदेश में फतेहपुर सीकरी, ताजमहल, गुजरात में सोमनाथ और धोलावीरा मध्यप्रदेश में खजुराहो, तमिलनाडु में महाबलीपुरम, और बिहार का महाबोधि मंदिर शामिल हैं। श्री त्रिपाठी ने बताया कि यह ऐप रेसबर्ड टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। इस मौके पर पर्यटन महानिदेशक श्रीमती मीनाक्षी शर्मा भी मौजूद रहीं।

Similar News

Electoral Bond controversy