पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से होगी। दो चरणों में हुए मतदान के बाद फालता सीट को छोड़कर सभी सीटों पर वोटों की गिनती होगी।
चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राज्य में कुल 77 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए बहु-स्तरीय व्यवस्था है, जिसमें CCTV निगरानी, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और पुलिस-केंद्रिय बलों की संयुक्त ड्यूटी शामिल है।
मतगणना केंद्रों के आसपास निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स भी तैयार है।
इस चुनाव में रिकॉर्ड 92.93% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में सबसे अधिक है। इस बार चुनाव में टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।