गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 103 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही खोराबार में बने पहले कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। मेडिसिटी प्रोजेक्ट स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 76.40 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और 26.31 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया।
4.71 करोड़ की लागत से बना कल्याण मंडपम गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सुविधा पूर्ण वैवाहिक आयोजन का स्थान होगा। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और स्वच्छता कॉमिक का विमोचन किया।