खरगोन कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देशानुसार आज कसरावद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना ब्लॉक निर्धारण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में ग्राम सचिव, रोजगार सहायक एवं पटवारी को मकानों की नंबरिंग, गणना ब्लॉक का निर्धारण तथा ग्राम का नजरी नक्शा तैयार करने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, सटीक एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुविभागीय जनगणना अधिकारी सत्येंद्र बेरवा, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी कैलाश डामर, अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी मुकेश मचार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीना किराडे, जनगणना शाखा प्रभारी विजय कुमार वर्मा तथा श्री हमीद खान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।