दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। यह चेतावनी सुबह 9:30 बजे जारी की गई है और सुबह 11:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।
मौसम विभाग ने लोगों को बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।