भारतीय जनता पार्टी ने आज मुंबई महानगरपालिका के मेयर पद के लिए ऋतु तावड़े के नाम की घोषणा कर दी है। यह ऐलान मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने किया। वहीं, शिवसेना की ओर से संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के चयन को लेकर आज नवनिर्वाचित भाजपा और शिवसेना नगरसेवकों की एक अहम बैठक हुई जिसके बाद ऋतु तावड़े के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। ऋतु तावड़े और संजय घाड़ी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये हैं।