सीएम योगी आदित्यनाथ ने हॉकी इण्डिया के पदाधिकारियों से किया संवाद

Update: 2024-09-01 05:19 GMT



 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर 14वीं हाॅकी इण्डिया कांग्रेस की पूर्व संध्या पर हाॅकी इण्डिया के पदाधिकारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने हाॅकी इण्डिया के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हॉकी इण्डिया की 14वीं कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में आयोजित होना बहुत महत्वपूर्ण है। हर खिलाड़ी पर हमें गर्व की अनुभूति होती है, चाहे वह किसी भी प्रदेश का हो। खिलाड़ी सर्वप्रथम भारतीय है और वह पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने कहा कि हॉकी इण्डिया के पदाधिकारी वैश्विक मानकों के अनुरूप देश के लिए बेहतरीन हॉकी टीम तैयार करें। खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। हमें खिलाड़ियों के मन में अपनत्व का भाव पैदा करना होगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के अभियान में राज्य सरकार हॉकी इण्डिया का सहयोग करने के लिए तत्पर है। हॉकी इण्डिया प्रदेश के खेल विभाग के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में हॉकी के लिए स्टेडियम बनाने की सम्भावनाओं पर कार्य करें। 

Similar News