मध्यप्रदेश- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी सेठ पूनमचंद यादव का आज उज्जैन में हुआ अंतिम संस्कार

Update: 2024-09-04 11:05 GMT


 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी सेठ पूनमचंद यादव का आज उज्जैन में अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम यात्रा में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारियों तथा उज्जैनवासियों ने मुख्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री के पिता के अवसान से राजनैतिक, प्रशासनिक और आमजन में शोक व्याप्त है।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. मनसुख मांडविया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद वी.डी. शर्मा, के साथ विभिन्न राजनैतिक दलों के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Similar News