उज्जैन- राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन एवं विज्ञान उत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
उज्जैन विज्ञान प्रेमियों का नगर हमेशा से ही रहा है यह नगर कालगणना के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। विज्ञान प्रौद्योगिकी और उसमें नवाचार के माध्यम से ही हम विकास की बात कर सकते हैं और यही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मध्यप्रदेश जल्द ही अपनी नई स्पेस पॉलिसी बनाएगा। मध्यप्रदेश विज्ञान अनुसंधान केंद्र की स्थापना के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाएगा।
हमेशा विकट परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बीच देश के वैज्ञानिकों ने ही देश को सुरक्षित किया है और भारत की शाह को विश्व स्तरीय बनाया है। आज विज्ञान के क्षेत्र में भारत ग्लोबल लीडर बन रहा है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमोत्सव 2025 अंतर्गत राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन एवं विज्ञान उत्सव के शुभारंभ अवसर पर कही।