मुख्यमंत्री धामी ने दी पेशावर कांड के नायक को श्रद्धांजलि

Update: 2025-04-23 04:48 GMT




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के इतिहास में पेशावर कांड एक अहम पड़ाव था और यह घटना स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। मुख्यमंत्री ने चन्द्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय बताया और कहा कि उनका साहसपूर्ण जीवन देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

Similar News