जबलपुर- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नहर में डूबने से तीन बच्चियों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के ग्राम सालीवाड़ा (बरगी) में नहर में डूबने से तीन बच्चियों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन की ओर से पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।