प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इज़राइल में भारतीय मूल के यहूदी समुदाय के लोगों से बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल इज़राइल में भारतीय मूल के यहूदी समुदाय के लोगों से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत के साथ इस समुदाय का गहरा संबंध है और इज़राइल के प्रति इनका महत्वपूर्ण योगदान दोनों देशों के बीच संबंधों का जीवंत सेतु है।