भाजपा ने जेएनयू की छात्राओं से जुड़े आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भाजपा का दावा है कि 11 छात्राओं की शिकायतों की जांच के बाद जेएनयू ने अगोमचा को उनके पद से हटा दिया था। पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की कथित चुप्पी की आलोचना की।