जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर उच्चस्तरीय समिति गठित
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ की अध्यक्षता में कल हुई बैठक में विद्यार्थियों की मांगों पर चर्चा की गई।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, समिति प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी मांगों की समीक्षा करेगी और परिसर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। प्रशासन ने कहा कि वह छात्रसंघ चुनाव के मुद्दे का समाधान आपसी संवाद और सहयोग के माध्यम से करना चाहता है।