गोरखपुर में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।