सदर सांसद एवं विधायक ने मैरेज हाल का किया उद्घाटन

Update: 2021-11-16 14:48 GMT

शहर के सोंदा स्थित नवनिर्मित पार्वती पैलेस का मंत्रोच्चार के साथ भव्य शुभारम्भ सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी व सदर विधायक डॉ.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी व विधायक कमलेश शुक्ला ने द्वीप प्रज्वलित कर फीता काटकर किया।

जिले के देवरिया सलेमपुर मार्ग स्थित सोंदा में नवनिर्मित पार्वती पैलेस का बीते देर शाम को भव्य शुभारम्भ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अथिति सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जिले में बढ़ते विकास और लोगो की आवश्यकताओं की वजह से अब घर के आस पास विवाह संपन्न होना मुश्किल है। ऐसे में विवाह भवन ही एक मात्र स्थान है जहाँ लोग बिना परेशान हुए चिंतामुक्त होकर एक स्थान पर विवाह के सारे कार्यक्रमो को सम्पन्न करा सकते है। जैसा कि पार्वती पैलेस में हर सुविधा है। वही सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि ने कहा कि पार्वती पैलेस की सबसे खास बात है कि यह शहर के भीड़ भाड़ से हटकर है। यहां पार्किंग की पूरी व्यस्था से लेकर अतिथितियों के ठहरने के पूरे इंतज़ाम है।दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही व रामपुरकारखाना के विधायक कमलेश शुक्ला ने भी विवाह भवन के खूबियों को सराहा। वही पार्वती पैलेस के स्वामीगण ने कहा कि पार्वती पैलेस हर वर्ग के लिए सेवा के लिये तत्पर रहेगा। गरीब कन्याओं के विवाह के लिए मदद भी की जाएगी।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि डॉ संजीव शुक्ला, नित्यानंद पांडेय, राधेश्याम शुक्ला, दिवाकर तिवारी, सर्वेश त्रिपाठी, आद्या प्रसाद तिवारी, विद्या प्रसाद तिवारी, सदानंद तिवारी, महानन्द तिवारी, दयानन्द तिवारी, डॉ.सतीश तिवारी, अमित शुक्ला, पत्रकार मनोज शुक्ला, अम्बरीश मणि, अरविन्द मणि , राजीव तिवारी, नीतीश तिवारी, ई.सचिन तिवारी, आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग