*मोदी ने मन की बात में भारतीय संस्कृति को हमारी ताकत बताया*

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
*मोदी ने मन की बात में भारतीय संस्कृति को हमारी ताकत बताया*


मन की बात की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 से हुई।तब से मोदी की मन की बातो को प्रसारित किया जा रहा है।यह रोचक और विविधताओं से भरपूर है।मन की बात में मोदी अपने देश मे छोटे से छोटे गांव के उधमियों का जिक्र कर उनको प्रसन्न करते है।मोदी ने मन की बात में भारतीय संस्कृति को हमारी ताकत बताते हुए कहा कि पौराणिक कथाओं और ऐतिहासिक स्थलों का बहुत बड़ा योगदान है।पूर्व एवं पश्चिमऔर उत्तर से दक्षिण तक सभी को एकजुट करके रखती है।भारत के निर्यात की बात करते हुए विदेशो में भारत की वस्तुओं की मांग बढ़ने की खुशी जाहिर कर कहा कि भारत ने 400 ब्रिलियन डॉलर का निर्यात किया है।लोगो से 1 लाख करोड़ कीवस्तुएं ज्यादा भारत सरकार ने खरीदी की है।जो लोगो को आय के स्त्रोत से बांधे रखती है।मोदी ने अंबेडकर,महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले की जगह पर जाने का आग्रह किया।उंन्होने आग्रह किया कि महात्मा फुले,सावित्रीबाई फुले और बाबा साहब अम्बेडर की जगह पर जाना नही भूले।क्योकि वहा से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।परम्परा हमे उल्लास सिखाती है और नवरात्र की पूजा अर्चना कर अपने जीवन को सुखमय बनाने का मोदी ने मन की बात में जिक्र किया।मन की बात शांति से जनता सुनती है और मोदी की इन बातों को जीवन से जोड़ने की कोशिश भी करती रहती है।मोदी ने जल सरंक्षण की बात पर जोर दिया।जल ही जीवन है।एक एक बूंद सहजना बहुत जरूरी है।गर्मी में लोगो को पानी की अक्सर दिक्कतें रहती है।पानी की उपयोगिता जीवन के लिए जरूरी है।इसलिए पानी के सरंक्षण के लिए कदम उठाए।देश की जल सरंक्षण सुविधा,जल स्त्रोत सदियों से लोगो के स्वभाव का हिस्सा रहा है।लिहाजा,जल सरंक्षण बहुत जरूरी बताया।माधवपुर मेला

भारत की विविधता से जुड़ा हुआ है।इस को जानना और समझना सबके लिए रोचक है।भारत आजादी का 75वा अमृत महोत्सव मना रहा है और हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने का अंदेशा जताया और इस दिशा में कुछ कदम बढ़ाने की आशा जताई।मन की बात में उस हर पहलू को छुआ जाता है जिसमे लोग मोदी की मन की बात को बहुत बेसब्री से सुनते है और सुनकर ग्रहण करते है।7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का आग्रह किया और कतर में 114 देशो ने मिलकर योग दिवस मनाया उसका मन की बात में मुद्दा उठाया।आयुर्वेद विनिर्माण उधोग की बढ़ती अहमियत का जिक्र किया और कहा कि तेजी से आगे बढ़ रहा है।भारत दुनिया मे नम्बर वन देश बन गया है।भारत की बढ़ती साख से विश्व समुदाय पर भारत की नजर है।मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात हर नागरिक के लिए विविधता लेकर आती है।जनता मन की बात से अपने रोजगार,जीवन की उपलब्धि और जीवन संवार ने के लिए उपयोगी मानती है।

*कांतिलाल मांडोत *

Next Story
Share it