राजस्थान में अपराधियों को कानून का भय नही

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
राजस्थान में अपराधियों को कानून का भय नही


राजस्थान में अपराधियों के हौसले बुलंद है।अपराधी कानून से बेख़ौफ़ होकर अपराध को अंजाम देते है।राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।2023 में राजस्थान में विधानसभा चूनाव होने है।सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का खाका तैयार कर लागू करने की कवायद तेज हो गई है।राजस्थान में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है।महाराष्ट्र में अघाड़ी सरकार सत्तासीन है।जिसने शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी घटबन्धन की सरकार है।पांच राज्यो के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजस्थान कांग्रेस कोई भूल नही करना चाहती है।कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता के लिए हर गांव में मुहिम शुरू की गई है।राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच संबंध बनते बिगड़ते रहे है।सचिन अशोक खेमा से नाराज़ चल रहे है।पिछले दिनों अशोक गहलोत और सचिन के बीच लंबी दीवार खींच ली गई थी।कांग्रेस का यही हाल पंजाब में हुआ था।धुरंधर नेताओ को मतदाताओ ने धूल चटा दी थी।जनता जनार्दन है।जनता के साथ अन्याय करने का नतीजा हर बार पार्टी को देखना पड़ता है।राजस्थान में सबकुछ ठीक की बात करने वाले कांग्रेस के ही नेता होते है।राज्य में अराजकता व्याप्त है।राजस्थान में हर तीसरे दिन बलात्कार की घटना अखबार की सुर्खियों में रहती है।रेप के मामलों में राजस्थान देश मे सबसे आगे है।महंगाई की बात कर अभियान शुरू करने जा रही कांग्रेस के अपने राज्य में महंगी बिजली सप्लाई की जा रही है।


डीजल पेट्रोल पर देश मे सबसे ज्यादा टेक्ष है।परीक्षाओं में धांधली से आहत भाजपा प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया संसद में भावुक हो गए थे।साइबर क्राइम की बढ़ती वारदातों से आम नागरिक परेशान है।नॉकरी की बात कर आरोप लगाने के लिए हमेशा आतुर रहती कांग्रेस के गढ़ राजस्थान में बेरोजगार की संख्या बढ़ रही है।जिसमें नॉकरी देने के आश्वासन के कारण बेरोजगारी को नजरअंदाज किया जाता है।दलित और शोषित के खिलाफ़ अपराध बढ़ रहे है।पाली में जितेन्द्र मेघवाल की हत्या की गई थी।उसके विरोध में अशोक गहलोत मुर्दाबाद का नारा लगाया था।कांग्रेस के कार्यकर्ता ही बेख़ौफ़ होकर दलितों पर पिछडो पर जुल्म करते है।कांग्रेस की कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लगता है।

*कांतिलाल मांडोत *

Next Story
Share it