*सीमा पार से वाट्सएप मैसेज व काल कर जानकारी जुटाने की कोशिश*

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
*सीमा पार से वाट्सएप मैसेज व काल कर जानकारी जुटाने की कोशिश*

पाकिस्तान की नापाक हरकत से पड़ोसी देश परेशान है।आतंकवादियों को सीमा पर भेजकर निर्दोष लोगों का खून बहाने वाले पाकिस्तान की नीयत ही खोटी है।नई चाले चलकर भारत की जनता कहर बरपाने वाले पाकिस्तानी नुमाइंदो ने अब शोशल मीडिया का सहारा लिया है।पाकिस्तान नीच हरकत करने से बाज नही आ रहा है।सीमा पर कड़क पहरा होने से आतंकी बौखला उठे है।आज भी पाकिस्तान की दोरंगी चाल भारत के साथ खेल रहा है।सीमावृति इलाके श्रीगंगानगर के करीब 112 भारतीयों को वाट्सएप से जोड़ने का घृणित कार्य सीमा पार से किया जा रहा है।पाकिस्तान के नम्बरो से आने वाले फोन कॉल और मैसेज से लोगो की परेशानी बढ़ा दी है।लोगो को मैसेज कर वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया है।जानकारी के अनुसार 114 लोगो को पाकिस्तान में ग्रुप में जोड़ा गया है।इनकी हल्की मानसिकता का जीता जागता उदाहरण है।ये लोग कितने गिर सकते है।उसका इन कॉल और फर्जी नम्बरो के मैसेज से विदित हो जाता है।+92 से मोबाइल कॉल किया जाता है।


इस नम्बर से आने वाले कॉल से कहा जाता है कि आपको पच्चीस लाख की लॉटरी लगी है।और वाट्सएप नम्बर ऐड करने के लिए कहा गया।इस तरह की जानकारी उपलब्ध करने के लिए झांसा दिया जाता है। एक शख्श को ठिकाना पूछा और अपने दादा दादी उसी गांव में रहते होने की जानकारी दी गई।इस तरह के कॉल से पुलिस हरकत में आ गई है।पुलिस ने नम्बर ब्लॉक करने और किसी भी प्रकार की जानकारी नही देने की अपील की है।पाकिस्तान की करतूतो का पर्दा एक के बाद एक कर खुलता जा रहा है।बेशर्म पाकिस्तान को इस तरह की हरकत करने वालो के खिलाफ कार्यवाई की जानी चाहिए।कॉल परेशानी खड़ी करने वाले है।हमे सतर्क रहकर किसी भी अननोन नम्बर को ब्लैकलिस्ट कर देना सबसे बड़ी सावधानी है।

*कांतिलाल मांडोत सूरत*

Next Story
Share it