यूपी ही नही,रास्ट्रीय राजनीतिक सामाजिक परिवेश में बदलाव का दौर

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
यूपी ही नही,रास्ट्रीय राजनीतिक सामाजिक परिवेश में बदलाव का दौर

योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद इतना तो तय हो गया कि यूपी की कायापलट करने में कोई कसर नही छोड़ना चाहते है।योगी के नेतृत्व में यूपी में जिन योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है।यह भाजपा की उपलब्धि है।नरेंद मोदी का एक पैर यूपी में तो दूसरा पैर दिल्ली में रहता है।हर दूसरे दिन यूपी में परियोजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम होता है।यह विकास नही है तो इसे विपक्ष क्या नाम देता है।मेरठ में आज सरधना में मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास किया।साढ़े सात सौ करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है।मोदी ने योगी की उपलब्धि बताते हुए मोदी ने मेरठ में पांच वर्ष पूर्व बहन,बेटियों पर होने वाले अमानुषिक कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि आज महिलाएं सुरक्षित है।मोदी ने भगवान औघड़नाथ के दर्शन किए।शहीद स्मारक का अवलोकन किया।मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत भी की ।पहले की सरकारो की माफिया सरकारो पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि 2017 के पहले माफियाओं के टूर्नामेंट होते थे।आज बेटियां निडर घूम रही है।मेरठ की बेटियां पूरे देश ने नाम रोशन कर रही है।पहले अपराधी खेल खेलते थे आज योगी जेल जेल का खेल खेल रहे है।मेरठ हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है।मेरठ के ध्यान भटका कर ऊर्जावान शहर को दरकिनार किया है।1857 की क्रांति में मेरठ ने नई ऊर्जा का सूत्रपात किया था।मेरठ की दुर्दशा के पीछे पूर्ववृति सरकारे दोषी है। नतीजतन यूपी का विकास राष्ट्र के लिए गर्व है।खेल जगत हो या राष्ट्र के लिए बलिदान गौरव की बात है।यूपी ने पांच वर्ष में कोई अप्रिय घटना नही हुई है।जनता भाजपा का आभार व्यक्त करती है।योगी की राज्य के प्रति समर्पणभाव और कार्य करने की लगन से इस सन्यासी ने यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की इस यात्रा से जनता आभार व्यक्त करती है।धर्म और अध्यात्म में रुचि रखने वाले योगी सामाजिक सांस्कृतिक और राजनैतिक में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।सबका साथ सबका विकास के नारे से सत्ता में आई भाजपा ने पीछे मुड़कर नही देखा है।सात वर्षों में एक दिन की छुट्टी नही लेने वाले मोदी की कर्मठता की होड़ कोई नही कर सकता है।देश को बुलंदियों तक ले जाने वाले मोदी का कार्य के प्रति समर्पण भाव और कार्य को हाथ मे लेने के बाद पूर्णता की और बढ़ते कदम काबिलेतारीफ है।योगी और मोदी की इस जोड़ी ने अपना जीवन देश के नाम समर्पित किया है जीवन देश को देने वाले विरले ही होते है।

*कांतिलाल मांडोत सूरत*

Next Story
Share it