भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर, धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक युवा...
हरदोई में सरकारी चिकित्सक अब नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस
हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के राजकीय राजकीय चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में विशेष योजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी सरकारी डॉक्टर न तो किसी निजी अस्पताल के लिए मरीज को संदर्भित करे और न ही...
लखनऊ समेत कई जिलों में जमीनों के सर्किल रेट का जल्द पुनरीक्षण कराएगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार लखनऊ समेत कई जिलों में जल्द ही जमीनों के सर्किल रेट का पुनरीक्षण कराने जा रही है। जिन जनपदों में वर्षों से जमीनों की सर्किल रेट का पुनरीक्षण नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता पर इस कार्रवाई को पूरा किए जाने पर फोकस किया जा रहा है। 1...
उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में 19 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
योगी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक में 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। सोमवार को लोकभवन में आयोजित बैठक के उपरांत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कुल 19 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और सभी को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई है। इन प्रस्तावों में स्वास्थ्य, शिक्षा,...
पीएम मोदी की मॉरिशस यात्रा, बच्चे उत्साहित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर पूरे मॉरिशस में उत्साह का माहौल है। मॉरिशस में संस्कृत की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र और उनके शिक्षक संस्कृत गीतों के माध्यम से पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए विशेष तैयारियों में जुटे हुए हैं। हमारी संवाददाता जया सिन्हा ने इन बच्चों से विशेष बातचीत की। ...
सीएम योगी की अध्यक्षता में यूपी मंत्रिमंडल की हुई बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर निणर्य लिए गये। जिसमें बलिया और बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज के लिये जमीन हस्तांतरण करने का कैबिनेट ने फैसला किया। वहीं आगरा मेट्रो के विस्तार का भी निर्णय लिया गया।
कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस-95) के अंतर्गत लाभ
कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस-95) आकस्मिकताओं की एक विस्तृत श्रृंखला को शामिल करते हुए व्यापक लाभ प्रदान करती है, जो सदस्यों और उनके परिवारों की वृद्धावस्था के दौरान सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करती है। ईपीएस के तहत उपलब्ध पेंशन और निकासी लाभों की विभिन्न श्रेणियां इस प्रकार हैं: 58 वर्ष की आयु में...
राष्ट्रपति ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (10 मार्च, 2025) हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बदलती वैश्विक मांगों के अनुरूप युवा पीढ़ी को तैयार करना उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए...
बिहार विधानमंडल बजट सत्र में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है, और सोमवार को जब सदन की कार्यवाही शुरू होने वाली थी, उससे पहले विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। वामदलों और राजद के विधायकों ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर किसानों को गारंटी और किसानों को मुआवजा नहीं दिए जाने का विरोध किया। विधायक सत्यदेव राम...
प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आज से गेंहू की खरीद शुरू
प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आज से गेंहू की खरीद शुरू होगी। 30 जून तक चलने वाली इस खरीद प्रक्रिया में सरकार ने प्रति क्विंटल 2 हजार 425 रुपए समर्थन मूल्य तय किया है। सरकार की ओर से खरीद पर 150 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। किसानों को उपज का भुगतान 48 घंटों के भीतर सीधे...
राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर दर्दनाक हादसा: ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल
जिला कांगड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर चिंतपूर्णी से ढलियारा की ओर तीखे मोड़ों पर एक और हादसा हुआ। जालंधर से धर्मशाला दाड़ी की ओर फल-सब्जी लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पैर में गंभीर चोटें आई हैं।...
बद्दी पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 11 महिलाओं को बचाया
बद्दी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुल्लरवाला स्थित एक किराए की इमारत में छापेमारी कर देह व्यापार के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में 11 महिलाओं को मुक्त कराया गया और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम)...















