संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने आज नई दिल्ली में बुलाई सर्वदलीय बैठक
संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस दौरान सरकार सभी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेगी और सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए दलों से सहयोग की अपेक्षा करेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महत्वूपर्ण खनिजों के बारे में केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महत्वूपर्ण खनिजों के बारे में केन्द्रीय मंत्रिमंडल के कल के फैसले को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन-एन.सी.एम.एम. से संबंधित मंत्रिमंडल के फैसले से भारत की उच्च प्रौद्योगिकी,...
मई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा !
कैलाश मानसरोवर यात्रा के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। वर्ष 2019 से बंद कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर नई दिल्ली में भारत और चीन के बीच हुई बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल से यात्रा फिर से शुरू हो सकती है। पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र ने बताया कि इस साल मई में यात्रा फिर से शुरू होने की...
पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने मनाया भारतीय समाचार-पत्र दिवस
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में भारतीय समाचार-पत्र दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर अपने विचार रखे। एमसीजे समन्वयक डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने भारतीय समाचार-पत्र की ऐतिहासिक मूल्यों पर प्रकाश...
एमबीए के छात्र गोविंद का चयन खण्ड कृषि अधिकारी पर हुआ
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता विभाग के छात्र गोविंद कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता के साथ खण्ड कृषि अधिकारी के पद पर चयन हुआ। उन्होंने यह सफलता स्वयं की कड़ी मेहनत, माता-पिता एवं गुरूजनों के आशीर्वाद से प्राप्त...
मैं राम वंशी हूं, पुस्तक पर हुई जबरदस्त चर्चा हर व्यक्ति रामवंशी हैः मनोज सिंह
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में दिल्ली की साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था ‘कस्तूरी‘ और अमर शहीद संत कँवरराम साहिब सिंधी अध्ययन केंद्र, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी मनोज सिंह द्वारा लिखे गए उपन्यास ‘मैं रामवंशी हूं‘ पर सृजनात्मक,...
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ रहा है। पांच फरवरी के मतदान का दिन जैसे-जैसे निकट आ रहा है सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता प्रचार में जी-जान से जुट गए हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेता रैलियों और रोड-शो से लेकर घर-घर जाकर भी प्रचार कर रहे हैं। ...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुँचे जापान ,मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत श्री सिबी जॉर्ज ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और श्री जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और...
इसरो ने दूसरी पीढ़ी के नेविगेशन सेटैलाइट एन.वी.एस.-02 का किया सफल प्रक्षेपण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दूसरी पीढ़ी के नेविगेशन सेटैलाइट एन.वी.एस.-02 का सफल प्रक्षेपण किया। इसे सुबह छह बजकर 23 मिनट पर जी.एस.एल.वी.-एफ-15 प्रक्षेपण यान से छोड़ा गया। सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से यह इसरो का सौंवा ऐतिहासिक प्रक्षेपण है।
दूसरे अमृत स्नान को लेकर सीएम योगी ने की श्रद्धालुओं से अपील
दूसरे अमृत स्नान को लेकर सीएम योगी ने की श्रद्धालुओं से अपील। सीएम ने कहा कि श्रद्धालु मां गंगा के जिस घाट के समीप है, वहीं स्नान करें। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि संगम नोज की ओर श्रद्धालु जाने का प्रयास न करें, स्नान के लिए कई स्नान घाट बनाए गए हैं। सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशन...
महाकुंभः घायल श्रद्धालुओं का इलाज मेले के केंद्रीय हॉस्पिटल में चल रहा
संगम पर भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल हुए हैं, बता दें कि 11 से 17 नंबर पोल के बीच मची थी भगदड़। फिलहाल अभी स्थिति पर नियंत्रण है, सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं भगदड़ वाली जगह से कई घायल श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज मेले के केंद्रीय...
प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान
प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान चल रहा है। मौनी अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से विशिष्ट महत्व है और इस दिवस पर अमृत स्नान अत्यंत पावन माना जाता है। देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं। उत्तरप्रदेश के जालौन से आये राम...















