आज है 'वर्ल्ड वेजिटेरियन डे' ! शाकाहारी भोजन है कितना फाएदेमंद

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
आज है वर्ल्ड वेजिटेरियन डे ! शाकाहारी भोजन है कितना फाएदेमंद

अंकिता सिंह-
भोजन हमारे जीवन की जरुरत है, यह हमारे जीवन के लिए उतना ही जरुरी है जितना कि सांस लेना। इससे न सिर्फ हमे उर्जा मिलती है बल्कि यह हमारे शरीर को स्वस्थ भी बनए रखता है। शरीर के लिए जरुरी विटामिन,कार्बोहाइड्रेट, साल्ट हमे भोजन से प्राप्त होते हैं। इसलिए रोज भोजन करना हमारे लिए बहुत महत्तवपूर्ण है।
जैसा की आप सभी जानते है कि भोजन दो प्रकार के होते हैं, मांसाहारी और शाकाहारी। जिसमे से यह बता पाना बहुत मुश्किल है कि कौन सा भोजन सेहत के लिए ज्यादा फाएदेमंद है। जितनी उर्जा आपको मांस से मिलती है उतनी ही उर्जा शाकाहारी भोजन खाने से मिलती है। लेकिन शाकाहारी भोजन खाने से आप हृदय रोग से दूर रहेंगे। शाकाहारी भोजन हल्का होता है और आसानी से पच जाता है जिसकी वजह से यह आपको पूरे दिन ऐक्टिव फील कराता है। शाकाहारी भोजन हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में भी सहायक साबित होता है।

Next Story
Share it