पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जूझ रहे लोगो को लगा एक और बड़ा झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए हुआ महंगा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जूझ रहे लोगो को लगा एक और बड़ा झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए हुआ महंगा

पहले से ही पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जूझ रही आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया है। इसके बाद लखनऊ में इंडियन गैस सर्विस सेंटर पर 14.2 kg वाला गैस 897.50 रुपए का हो गया है। अभी तक यह गैस 872.50 रुपए में मिल रहा है।

इससे पहले इंडियन ऑयल ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट भी बढ़ाए थे। उस समय 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 73.5 रुपए बढ़ाया गया था। दिसंबर में लखनऊ में गैस सिलेंडर का रेट 734 रुपए था लेकिन अब वह 900 रुपए के करीब पहुंचने वाला है।

सबसे ज्यादा रेट फरवरी में बढ़ा था। उस समय 4, 15 और 25 फरवरी को सिलेंडर के दाम बढ़े थे। उसके बाद एक मार्च , फिर एक मई और एक जुलाई को रेट बढ़ाया गया था। इस दौरान बस अप्रैल के महीने में एक बार 10 रुपए की कमी की गई थी। आंकड़ों में सात साल में रेट दोगुना बढ़ा है। कमर्शियल का रेट एक अगस्त को बढ़ाया गया था। तब 73.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यह बढ़ोतरी 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई थी।

Next Story
Share it