आज 23 साल का हो गया Google, बर्थडे केक के साथ पेश किया खास डूडल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
आज 23 साल का हो गया Google, बर्थडे केक के साथ पेश किया खास डूडल

आज 23 साल का हो गया Google, बर्थडे केक के साथ पेश किया खास डूडल


Google आज यानी 27 सितंबर 2021 को अपना 23वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट कर रहा है। हर खास मौके पर अपना खास डूडल पेश करने की परंपरा को ज़ारी रखते हुए आज एक बार फिर गूगल ने अपने ही जन्मदिन पर खास डूडल पेश किया है। इस गूगल डूडल में एक बर्थडे केक देखा जा सकता है, जिस पर गूगल की उम्र 23 साल को दिखाया गया है। Google की स्थापना साल 1998 में Stanford University के PHD के दो छात्र लैरी पेज और S द्वारा की गई थी। पहले इसे "गूगल गाइस" के नाम से जाना जाता था।


आपको बता दें, भले ही गूगल आज 27 सितंबर के दिन अपना 23वां जन्मदिन मना रहा हो, लेकिन इसकी सही उद्घाटन तारीख असल में कौन-सी है इसकी जानकारी साफतौर पर किसी के पास नहीं है। गूगल अलग-अलग तारीखों पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर चुका है। गूगल ने अब-तक 7 सितंबर, 8 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। साल 2002 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना चौथा जन्मदिन मनाया था। लेकिन इसके अगले साल 7 सितंबर और उसके अगले साल 8 सितंबर को गूगल ने अपना जन्मदिन मनाया। हालांकि साल 2006 से अब-तक गूगल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता आ रहा है।

गूगल डॉट कॉम (google.com) का डोमेन 15 सितंबर 1995 को रजिस्टर किया गया था। हालांकि लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने 4 सितंबर 1998 को गूगल को एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया और कंपनी के नाम पर पहला बैंक अकाउंट भी खुलवाया।

Tags:    Google Birthday
Next Story
Share it