एनसीबी के शिकंजे में आई भारती सिंह!

  • whatsapp
  • Telegram
एनसीबी के शिकंजे में आई भारती सिंह!


भारती सिंह को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। भारती सिंह पूछताछ के लिए एनसीबी के ऑफिस पहुंच गई थीं। आज एनसीबी ने उनके घर से छापेमारी करके गांजा बरामद किया है। जिसके बाद उनके फैेंस का तो मानो दिल ही टूट गया है।

बताया जा रहा कि भारती सिंह ने ये मान लिया है कि वो ड्रग्स लेती थीं। कुछ ही देर में उनको कोर्ट में पेश किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो हो सकता है कि उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया जाए। कुछ ड्रग्स पेडलर्स ने गिरफ्तारी के बाद भारती सिंह का नाम लिया था। वो ड्रग्स रखती थीं और लिया भी करती थीं।

उनकी गिरफ्तारी के बाद टीवी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि अभी और नए नामों का खुलासा हो सकता है।

सूत्रों की माने तो कहा जा रहा हैं कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी ड्रग्स जैसे गैर कानूनी काम में शामिल हैं। आज उन्हें भी पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर लाया गया है।

बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आया ड्रग्स कनेक्शन कई फिल्मी हस्तियों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में ड्रग्स मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल से करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि अर्जुन इस पूछताछ से डरे हुए नजर नहीं आए। वह बहुत ही कॉन्फिडेंट लग रहे थे, जैसे उन्होंने कुछ किया ही नहीं है। एनसीबी को अर्जुन रामपाल के घर से कुछ दवाएं बरामद हुई थीं। पर इन दावाओं का प्रेस्क्रिप्शन वो एनसीबी को दे चुके हैं।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it