दिल्ली में द्वारिका में एक पंचतारा होटल में महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार की सूचना, पुलिस कर रही अब कार्रवाई

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
दिल्ली में द्वारिका में एक पंचतारा होटल में महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार की सूचना, पुलिस कर रही अब कार्रवाई

देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना की खबर है | न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है | कहा जा रहा है की आरोपी और महिला एक डेटिंग एप के माध्यम से एक दूसरे से संपर्क में आये थे
भारत जैसे देश में जहाँ लोग सेक्स एजुकेशन के बारे में जानकारी कम रखते है और महिला को सेक्स ओब्जेट के रूप में फिल्मों , विज्ञापनों में प्रस्तुत किया जाता है |


वहां पर डेटिंग एप से संपर्क में आयी महिला के साथ अगर पुरुष मिल रहा है तो वो भी उसी मानसिकता का शिकार है | वो महिला की सहमति और असहमति के बारे में कोई विचार नहीं रखता बल्कि अगर कोई महिला उसके साथ आयी है तो उसको अपनी प्रॉपर्टी मान लेता है | ये कारण भी रेप का आधार बनता है | महिलाओं को इस तरह के एप से संपर्क में आये लोगो से अकेले में अगर मिलना है तो सार्वजानिक जगह पर मिलना चाहिए जिससे वो ऐसी स्थिति से बचे |

Next Story
Share it