एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड को बड़ी सफलता, 1 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड को बड़ी सफलता मिली है। रांची के काटाटोली इस्लाम नगर के एक लॉज से आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ़्तार किया गया है। दिल्ली...


एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड को बड़ी सफलता मिली है। रांची के काटाटोली इस्लाम नगर के एक लॉज से आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ़्तार किया गया है। दिल्ली...
एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड को बड़ी सफलता मिली है। रांची के काटाटोली इस्लाम नगर के एक लॉज से आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ़्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर ये कार्रवाई की है।
संदिग्ध आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। उसके पास से केमिकल, हथियार और कई चीज़ें बरामद हुई हैं। असहर दानिश मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। दिल्ली में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी संभव हो पाई।
इसके साथ ही देशभर के 12 से अधिक ठिकानों पर स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने छापेमारी की है। अधिकारी दानिश से उसके कथित संबंधों और गतिविधियों के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रहे हैं। यह गिरफ्तारी एक बड़े, राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है।
इसके अलावा झारखंड के पलामू में एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल ATS टीम ने हुसैनाबाद इलाके में कार्रवाई की और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने के मामले में एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।