एन.आई.ए. की विशेष अदालत ने शब्बीर अहमद शाह की रिमांड 10 दिन बढ़ाई
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण- एन.आई.ए. की एक विशेष अदालत ने आज अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की रिमांड तीन दशक पुराने आतंकी मामले में 10 दिन और बढ़ा...

X
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण- एन.आई.ए. की एक विशेष अदालत ने आज अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की रिमांड तीन दशक पुराने आतंकी मामले में 10 दिन और बढ़ा...
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण- एन.आई.ए. की एक विशेष अदालत ने आज अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की रिमांड तीन दशक पुराने आतंकी मामले में 10 दिन और बढ़ा दी।
एन.आई.ए ने आगे पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय मांगा था, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। शाह को इससे पहले 10 दिन की रिमांड पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया था।
बताया जा रहा है कि शबीर अहमद ने जमानत याचिका भी दायर की है, जिस पर अगली सुनवाई में विचार हो सकता है।
अलगाववादी नेता शाह को एन.आई.ए. की श्रीनगर शाखा ने 17 अप्रैल को दिल्ली में 1996 के एक मामले में गिरफ्तार किया था, जो एक आतंकवादी के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले से संबंधित है।
Next Story