हरदोई में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
हरदोई में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
X



हरदोई पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन गेमिंग ऐप, डिजिटल अरेस्ट और निवेश योजनाओं के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी करता था। गिरफ्तार आरोपियों में तीन बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, NCRB पोर्टल पर दर्ज 34 साइबर शिकायतें इस नेटवर्क से जुड़ी मिली हैं। जांच में सामने आया कि गिरोह फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड, यूपीआई आईडी और क्यूआर कोड तैयार कर ठगी को अंजाम देता था। आरोपियों के पास से 4 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 26 मोबाइल, 42 सिम कार्ड, 6 एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले में मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

Next Story
Share it