प्रयागराज में माफिया दिलीप मिश्रा की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
प्रयागराज के माफिया, हिस्ट्रीशीटर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा की 1.10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को गैंग्स्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया...

प्रयागराज के माफिया, हिस्ट्रीशीटर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा की 1.10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को गैंग्स्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया...
प्रयागराज के माफिया, हिस्ट्रीशीटर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा की 1.10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को गैंग्स्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने मेजा क्षेत्र के सिधौली कला गांव में स्थित करीब आठ बीघा जमीन को जब्त करते हुए मुनादी कराई। मौके पर कुर्की का बोर्ड भी लगाया गया और लोगों को चेतावनी दी गई कि संपत्ति से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह संपत्ति दिलीप मिश्रा ने अपनी भाभी पुष्पा मिश्रा और उनकी बहू वीरा के नाम पर खरीदी थी। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की अदालत से बेनामी संपत्ति जब्त करने का आदेश मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि पिछले महीने भी दिलीप मिश्रा के 43 लाख रुपये मूल्य के मकान को कुर्क किया गया था। वर्तमान में वह फतेहगढ़ जेल में बंद है। उसके खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट सहित विभिन्न थानों में 54 मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।





