कोलकाता: गोदाम हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई
कोलकाता के तारातला बिल्डिंग हादसे ने बुधवार को पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। गुरुवार रात...

कोलकाता के तारातला बिल्डिंग हादसे ने बुधवार को पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। गुरुवार रात...
कोलकाता के तारातला बिल्डिंग हादसे ने बुधवार को पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। गुरुवार रात मलबे से तीन और शव बरामद कर उन्हें एसएसकेएम अस्पताल लाया गया। इनमें से एक की पहचान श्यामनगर निवासी 53 वर्षीय स्वपन मंडल के रूप में हुई है।
वह बुधवार को पहली बार तारातला में काम करने आए थे। बाकी दो शवों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं, ट्रॉमा केयर में इलाज के दौरान बिहार के मुंगेर निवासी मनु कुमार की मौत हो गई। गुरुवार रात उनका ऑपरेशन किया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 'उच्च स्तरीय जांच समिति' का गठन किया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश पांडे की अध्यक्षता वाली इस समिति में पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के आला अधिकारियों के साथ-साथ IIT खड़गपुर के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। सरकार ने समिति को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच सिर्फ घटना के कारणों तक सीमित न रहे, बल्कि भविष्य में ऐसी त्रासदी को रोकने के लिए एक ठोस 'थर्ड-पार्टी ऑडिट' तंत्र भी तैयार किया जाए। समिति को अपनी रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर सरकार को सौंपनी होगी।"





