कबीरधाम जिले में लगभग 16 किलो गांजे के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
कबीरधाम जिले में लगभग 16 किलो गांजे के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
X



कबीरधाम, 1 फरवरी 2026 कबीरधाम पुलिस ने चिल्फी थाना क्षेत्र से गांजा का परिवहन करते हुए तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे लगभग सोलह किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब पौने आठ लाख रुपये बताई जाती है। पुलिस ने मौके से वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 12.95 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है.

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर होते हुए उत्तरप्रदेश सप्लाई करते थे. गांजा को छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता था. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है.

Next Story
Share it