नालंदा में 17 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
नालंदा में 17 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार
X




नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने महज 17 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल गिरोह के सभी पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटी गई अधिकांश राशि एवं मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।

बिहारशरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संकेत कुमार ने बताया कि डुमरांव निवासी सोहन पासवान के साथ 23 मई 2026 की शाम लूटपाट की घटना हुई थी। अपराधियों ने उनसे 45 हजार रुपये नकद तथा एक कीपैड मोबाइल फोन छीन लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान घटना में शामिल सभी पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटे गए 45 हजार रुपये में से 43 हजार रुपये नकद तथा पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

Next Story
Share it