जमुई में स्कॉर्पियो लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, पांच गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
जमुई में स्कॉर्पियो लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, पांच गिरफ्तार
X




चंद्रमंडी थाना क्षेत्र की पुलिस ने स्कॉर्पियो लूटकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई स्कॉर्पियो और 86,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बटिया जंगल में आरोपियों ने एक चालक को बंधक बनाकर उसकी स्कॉर्पियो लूट ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

झाझा एसडीपीओ विकास केशव ने बताया कि जमुई एसपी के निर्देश पर मामले के उद्भेदन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए सुल्तानगंज से लूटी गई स्कॉर्पियो के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का आपराधिक इतिहास रहा है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Next Story
Share it