जहानाबाद में 25000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
जहानाबाद में 25000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
X




जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला थाना, जहानाबाद कांड संख्या 35/19 (दिनांक 30 जून 2019) में दर्ज दुष्कर्म मामले के आरोपी शिवदहीन ठाकुर (उम्र लगभग 40 वर्ष), पिता स्वर्गीय राधे ठाकुर, निवासी आजाद नगर, थाना परसबिगहा, जिला जहानाबाद, पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार की सुबह लगभग 4 बजे गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। हालांकि पुलिस की सतर्कता और निरंतर कार्रवाई के कारण अंततः उसे दबोच लिया गया।

इस सफल कार्रवाई में डीआईयू प्रभारी पु०अ०नि० विकास कुमार, महिला थाना सह-थानाध्यक्ष सुचित्रि शर्मा, सअनि धनंजय कुमार, सअनि गौतम कुमार सहित डीआईयू की टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम के अन्य सदस्यों में बीएचजी-171576 कुमार शशिलाल और बीएचजी-171468 प्रेम रंजन कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसपी अपराजित लोहान ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जहानाबाद जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। फरार अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून से बचने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

जहानाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। साथ ही अपराधियों के बीच यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बचकर भागना अब आसान नहीं है।


Next Story
Share it