राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने 3 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने पिछले साल मणिपुर में सुरक्षा बलों पर हुए जानलेवा हमले से जुड़े मामले में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस...


राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने पिछले साल मणिपुर में सुरक्षा बलों पर हुए जानलेवा हमले से जुड़े मामले में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस...
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने पिछले साल मणिपुर में सुरक्षा बलों पर हुए जानलेवा हमले से जुड़े मामले में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में दो पुलिस कमांडो मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। तीनों लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले साल 17 जनवरी को मोरेह में भारतीय रिजर्व बटालियन की चौकी और सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बनाई, साजिश रची और उसे अंजाम दिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तेंग्नौपाल जिले का निवासी और कुकी इंपी तेंग्नौपाल उग्रवादी समूह का सदस्य थांगमिनलेन मेट भी शामिल है। उसने हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी। उसे 19 मई को असम के सिलचर से गिरफ्तार किया गया और गुवाहाटी में एनआईए अदालत में पेश किया गया। उसे 28 मई तक हिरासत में भेजा गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में गुवाहाटी की सेंट्रल जेल में बंद है।
अन्य आरोपी हैं- कुकी नेशनल आर्मी के सदस्य कामगिनथांग गंगटे और चुराचांदपुर जिले में विलेज वॉलंटियर्स ग्रुप से जुड़े हेनटिनथांग किपगेन। इन्हें शुक्रवार को इंफाल से गिरफ्तार किया गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इन्हें गुवाहाटी में एनआईए की विशेष अदालत में स्थानांतरित करने के लिए सोमवार तक ट्रांजिट रिमांड दी गई। एनआईए हमले के अन्य अपराधियों की तलाश और जांच जारी रखे हुए है।