महाराष्ट्र में भीषण हादसा: नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

  • whatsapp
  • Telegram
महाराष्ट्र में भीषण हादसा: नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
X


महाराष्ट्र में रत्नागिरी जिले में एक भीषण हादसा हो गया है, जहाँ एक 4 पहिया वाहन जगबुडी नदी में गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

खेड के पास पुल से गुजरते समय कार अनियंत्रित होकर रत्नागिरी जिले में स्थित जगबुड़ी नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक पाँचों लोगों की जान जा चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग मुंबई के मीरारोड इलाके से देवरुख जा रहे थे। वे एक पारिवारिक सदस्य के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले थे।


Next Story
Share it