मिर्जापुर में 5 करोड़ की MDMA बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कछवां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ...
X
मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कछवां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ...
मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कछवां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ (MDMA) बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। इस पर भैंसा नहर तिराहा पर घेराबंदी कर उन्हें रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.170 किलोग्राम MDMA बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपी कछवां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे यह मादक पदार्थ भदोही से लाकर वाराणसी में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
Next Story





