यूपी के बदायूं में 50 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
यूपी के बदायूं में 50 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
X

बदायूं के दातागंज तहसील स्थित रामलीला मैदान में छोटी दिवाली के दिन खिलौने और बताशे को लेकर हुए विवाद में हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद वारिश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बता दें कि मोहम्मद वारिश ने अपने पिता के साथ मिलकर रोहित और ऋतिक पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में रोहित की मौत हो गई थी, जबकि घायल ऋतिक का बरेली के हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।


Next Story
Share it